जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे की न्यायिक जांच पूरी, एक सप्ताह में सरकार को सौंपी जा सकती है रिपोर्ट

जबलपुर

 बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे की न्यायिक जांच रिपोर्ट लगभग तैयार हो गई है। फिलहाल इसमें आंशिक संशोधन किए जा रहे हैं। करीब एक सप्ताह में रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा।

इसके बाद आयोग की अनुशंसाओं के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। जांच कर रहे एकल सदस्यीय आयोग के अध्यक्ष और हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की है।
सवालों पर स्थिति स्पष्ट होने की अपेक्षा

आयोग ने हादसे के कारणों, सुरक्षा प्रबंधों, बचाव कार्य और जिम्मेदारी तय करने को लेकर क्या निष्कर्ष निकाले हैं, इसे लेकर प्रभावित पक्ष इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट में दुर्घटना से जुड़े प्रशासनिक और संचालन संबंधी सवालों पर स्थिति स्पष्ट होने की अपेक्षा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button