जबलपुरमध्य प्रदेश

‘मॉर्निंग वॉक’ के दौरान विष्णुदत्त शर्मा ने 200 लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

कटनी
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज सुबह 'मॉर्निंग वॉक' के दौरान शहर के कई जाने-माने लोगों समेत लगभग 200 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय जागृति पार्क में बड़ी संख्या में डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। ⁠शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर और ध्यान योग केन्द्र के संचालक डॉ. ब्रह्मा जसूजा, डॉ राजेंद्र गुप्ता, डॉ वंदना गुप्ता समेत 200 से ज्यादा डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button