जबलपुरमध्य प्रदेश

सिंगरौली में चोरी के शक में दो युवकों को तालीबानी सजा, रस्सी से बांध लात घूंसों से पीटा

सिंगरौली

 एमपी के सिंगरौली जिले में क्राइम का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दबंगों की दरिंदगी के चलते मानवता शर्मसार हो गई। जिले के माडा थाना क्षेत्र में दो युवकों को रस्सी से बांधकर उन्हें तालिबानी सजा दी गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि बीते रात्रि 2 बजे अनिल सिंह (19 साल) निवासी ग्राम जरहां अपने साथी छत्रपाल सिंह के साथ पैदल राजाटोला पडरी में जा रहे थे। जैसे ही दोनों कुल्हई तिराहा के पास पहुंचे तो तीन चार अज्ञात लोगों ने चोर समझकर उन्हें गाली गलौज देने लगे।

इसके बाद आरोपी उन्हें गांव में ले जाकर रस्सी से बांधा और लाठी डंडे से मारने लगे। पीड़ित जान बचाने के लिए मिन्नतें करते रहे। इसके बावजूद दबंगों के हाथ नहीं रुके। किसी तरह गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। बताया जा रहा है कि चोरी के शक में युवकों के साथ तालिबानी सजा दी गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का वीडियो आया सामने

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक अनिल सिंह अपने साथ छत्रपाल सिंह के साथ मंगलवार बुधवार की रात्रि 2 बजे पैदल राजाटोला गांव मे जा रहे थे। उनके कुल्हई तिराहा के पास पहुंचते ही कमलेश शाह, धीरज शाह, संतोष शाह और गांव के अन्य व्यक्ति के द्वारा इन दोनों के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। दबंगों का इतने में मन नहीं भरा तो गांव ले जाकर रस्सी से दोनों के पैर हाथ बांध दिया और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। वह बचाव के लिए गुहार लगाता रहा। लेकिन किसी ने एक न सुनी। मौके पर मौजूद किसी ने इस तालिबानी सजा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संतोष शाह, धीरज शाह, विनय ,कमलेश शाह और गांव के अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button