भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 10वीं 12वीं की टाइम टेबल, जाने कब होगी परीक्षा

नई दिल्ली
एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपीबीएसई ) की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होगी और 25 मार्च को संपन्न होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगी। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों परीक्षाओं में इस बार 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। वर्ष 2024 में परीक्षा 5 फरवरी से शुरू हुई थी।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां
– 27 फरवरी 2025 – हिंदी
– 28 फरवरी 2025 – उर्दू
– 1 मार्च 2025 – NSQF के समस्य विषय व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
– 03 मार्च 2025 – अंग्रेजी
– 5 मार्च 2025 – मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
– 06 मार्च 2025 – संस्कृत
– 10 मार्च 2025- गणित
– 13 मार्च 2025 – सामाजिक विज्ञान
– 19 मार्च 2025- विज्ञान

एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां
25 फरवरी – हिन्दी
28 फरवरी – अंग्रेजी
1 मार्च – उर्दू, मराठी
4 मार्च – फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, भारतीय कला का इतिहास
5 मार्च – बायोटेक्नोलॉजी
6 मार्च – ड्राइंग एंड डिजाइन
7 मार्च – भूगोल
8 मार्च – बायोलॉजी
10 मार्च – मनोविज्ञान
11 मार्च – इंफोर्मेटिक प्रैक्टिस
12 मार्च – संस्कृत
17 मार्च – केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग पेंटिंग
19 मार्च – शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ
20 मार्च – समाजशास्त्र
22 मार्च – एग्रीकल्चर, होम साइंस, बुक कीपिंग
24 मार्च – राजनीति शास्त्र
25 मार्च – गणित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button